The Bhart time’s 24 news कोरबा, छत्तीसगढ़:
नगर पालिका निगम क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में फैलते अतिक्रमण, अवैध निर्माण, सड़क पर सीढ़ियाँ, पार्किंग की समस्या और दुकानदारों की दादागिरी से परेशान होकर, *विधि महाविद्यालय कोरबा के छात्र एवं जागरूक नागरिक मनीष मैत्री* ने आज नगर निगम आयुक्त को एक *2-पृष्ठीय जनहित आवेदन पत्र* सौंपा।
इस आवेदन में उन्होंने बताया कि कोरबा के मुख्य वाणिज्यिक क्षेत्रों –
*पुराना बस स्टैंड, घंटाघर चौक, दर्री रोड, पाम मॉल के आसपास, CSEB चौक, इंदिरा मार्केट, पोड़ी बहार, रामपुर रोड* आदि में दुकानदारों द्वारा खुलेआम फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण किया जा रहा है।
कई दुकानदारों ने *सरकारी सड़क पर पक्की सीढ़ियाँ* बना ली हैं, जिससे आम जनता को चलने में कठिनाई होती है।
यदि कोई नागरिक विरोध करता है, तो दुकानदार धमकी और असामाजिक व्यवहार करते हैं। पार्किंग की सुविधा न होने से रोज़ाना *ट्रैफिक जाम, झगड़े और दुर्घटनाएं* हो रही हैं।
🔷 प्रमुख माँगें:
1. अवैध अतिक्रमण और सीढ़ियों की सूची बनाकर विधिक कार्रवाई हो
2. दोषियों पर जुर्माना व मुकदमा चलाया जाए
3. बड़ी दुकानों एवं होटलों को निजी पार्किंग बनाने का आदेश
4. सामान फैलाने वालों को नोटिस व दुकान सील की चेतावनी
5. छोटे व्यापारियों हेतु सार्वजनिक पार्किंग की व्यवस्था
6. CCTV निगरानी व अतिक्रमण विरोधी मोबाइल टीम
7. नागरिकों के लिए हेल्पलाइन, मोबाइल ऐप व शिकायत पोर्टल
⚖️ जनहित याचिका की चेतावनी:
यदि नगर पालिका निगम 7 दिन में कार्रवाई नहीं करता, तो श्री मनीष मैत्री इस विषय को
जनहित याचिका (PIL) के रूप में *माननीय उच्च न्यायालय, मानवाधिकार आयोग* व अन्य संस्थाओं तक पहुँचाने की चेतावनी दी है।
यह कदम कोरबा के नागरिकों के लिए एक सशक्त आवाज़ और कानूनी अधिकारों की रक्षा की दिशा में सराहनीय पहल है।
📞 संपर्क:
मनीष मैत्री
मोबाइल: 7000570993
कोरबा के विधि छात्र मनीष मैत्री ने नगर पालिका निगम को सौंपा अतिक्रमण, अवैध सीढ़ियाँ, पार्किंग अव्यवस्था व दादागिरी के विरुद्ध जनहित आवेदन
Related Posts
Company
- About Us
- Term & Conditions
- Disclaimer
- Privacy Policy
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | ||||
| 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
| 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 |
| 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 |
| 25 | 26 | 27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
© 2026 The Bharat Times . Designed by Nimble Technology

