The Bharat Time’s 24 news korba:-जिव्रान फाउन्डेशन 2026 न्यू दिल्ली द्वारा युवा तबला कलाकार फणीन्द्र दुबे को उत्कृष्ट कला- साधना और प्रभावशाली तबला वादन के लिए राष्ट्रीय गौरव प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया,
यह सम्मान उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत तबला वादन की क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला है,कम उम्र में ही फणीन्द्र दुबे ने कठिन साधना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से लय-ताल पर अद्भुत पकड़ स्थापित की है फणीन्द्र दुबे अब तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मंचों पर 8 बार प्रथम, 3 बार द्वितीय, कला गौरव रत्न सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, ताल गुंजन सम्मान, संगीत कला पूर्ण सम्मान और दो बार राज्य उत्सव सम्मान प्राप्त कर चुके हैं, विगत 7 साल से बाल्कोनगर कोरबा (छत्तीसगढ़) से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबलागुरू,तालमणि पंडित श्री मोरध्वज वैष्णव गुरूजी से तबला की शिक्षा प्राप्त कर वर्तमान में अभी अंतरराष्ट्रीय तबलागुरू श्री डाॅ कुणाल दास गुप्ताजी द्वारा तबला वादन की शिक्षा ले रहे हैं
Related Posts
Company
- About Us
- Term & Conditions
- Disclaimer
- Privacy Policy
© 2026 The Bharat Times . Designed by Nimble Technology

