कोरबा जिले में श्वान नसबंदी योजना पूरी तरह से ठंडे बस्ती में चली गई जिसका बुरा प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है। कुत्तों की नसबंदी नहीं होने से शहर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है,जो लोगों को अपना शिकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।कोरबा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर से बढ़ गया है। श्वान नसबंदी योजना के खटाई में चले जाने से कुत्ते अब लोगों को निशाना बनाने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना शहर के शरदा विहार में सामने आई है जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मासूम को जैसे-तैसे बचाया। इस घटना के बाद प्रशासन को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।कोरबा जिले में श्वान नसबंदी योजना पूरी तरह से ठंडे बस्ती में चली गई जिसका बुरा प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है। कुत्तों की नसबंदी नहीं होने से शहर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है,जो लोगों को अपना शिकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना शारदा विहार क्षेत्र में सामने आई है जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम बच्चे को नोच डाला। शारदा विहार निवासी रोहित यादव का मासूम बच्चा अयांश यादव जब घर के बाहर खेल रह थे तब कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और नोचने लगे।
मौके पर मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाने का काफी प्रयास किया लेकिन कुत्ते उसे नोचते रहे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने बच्चे को बचाने में कामयाबी पाई। इस घटना में मासूम के पूरे शरीर पर जख्म के निशान पड़ गए है। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों के झुंड ने अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुके है। आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर क्षेत्र के लोग निगम प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। स्थानी लोगों की माने तो पिछले 24 घंटे में कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
Korba: आवारा कुत्तों के झुंड ने चार साल के मासूम पर किया हमला, आधा दर्जन से अधिक लोगों को बना चुके हैं निशाना
Related Posts
Company
- About Us
- Term & Conditions
- Disclaimer
- Privacy Policy
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | ||||
| 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
| 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 |
| 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 |
| 25 | 26 | 27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
© 2026 The Bharat Times . Designed by Nimble Technology

