कोरबा में मगरमच्छ ने घर में घुसकर किया हमला, बच्चे को बचाने के चक्कर में बुजुर्ग घायल
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शिवपुर में हरिराम टोप्पो अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं. बीती रात अचानक एक मगरमच्छ भटक कर घर में घुस गया और परिवार के लोगों पर हमला करने लगा
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में ग्राम शिवपुर में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब गांव में कहीं से एक मगरमच्छ पहुंच गया और घर पर सो रहे लोगों पर हमला करने लगा. इस दौरान अपने पोते को बचाने के चक्कर में दादा मगरमच्छ से भिड़ गए. मगरमच्छ के हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है.
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शिवपुर में हरिराम टोप्पो अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं. बीती रात अचानक एक मगरमच्छ भटक कर, घर में घुस गया और परिवार के लोगों पर हमला करने लगा. आपको बता दें कि, मगरमच्छ ने घर में सो रहे एक बच्चे पर जैसे ही हमला किया. तब तक दादा हरिराम टोप्पो मगरमच्छ से भिड़ गए और अपने पोते की जान बचाई. इस दौरान हीराराम बुरी तरह जख्मी हो गए. गंभीर हालत में हरिराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, इसके बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को कब्जे में लिया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया. वहीं घायल व्यक्ति को वन विभाग द्वारा मदद पहुंचाया जा रहा है. माना जा रहा है,कि बिलासपुर स्थित खुंटाघाट जलाशय से मगरमच्छ गांव पहुंचा होगा.



