Korba: BEML कंपनी के वाटर टैंकर में लगी भीषण, करोड़ों की मशीनें जलकर खाक; चालक ने कूदकर बचाई जान
गेवरा खदान में BEMLकंपनी के वाटर टैंकर में भीषण आग लग गई। आग लगने से करोड़ों की मशीनें जलकर खाक हो गईं। वहीं, वाहन चालक ने किसी तरह टैंकर से कूदकर कर अपनी जान बचाई।

गेवरा खदान में BEMLकंपनी के वाटर टैंकर में भीषण आग लग गई। आग लगने से करोड़ों की मशीनें जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। SECL गेवरा खदान में लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले तीन दिसंबर को सुरक्षा पखवाड़ा खत्म हुआ है। सभी कर्मचारियों अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए थे, उसके बाद भी हादसों का दौर लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार, पिछले कई महीनों से यहां पर घटनाएं घट रही हैं। इसके बावजूद गेवरा प्रबंधन सुरक्षा के मामले को नजरअंदाज कर रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन डीजल टैंक लीकेज की वजह से यह घटना घटित हुई है। वहीं, वाहन चालक अविनाश प्रताप ने किसी तरह टैंकर से कूदकर कर अपनी जान बचाई।



