Korba

Korba Crime News: स्टेशन से महिला को पकड़ चंगुल से छुड़ाया छह वर्षीय मासूम को

पुलिस ने आरोपिता के विरूद्ध धारा 363, 365 के तहत मामला कायम कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

कोरबा विकास नगर से अपहृत छह वर्षीय मासूम को कोरबा रेलवे स्टेशन में अपहर्ता महिला के चंगुल से मुक्त कराकर उसके स्वजनों को पुलिस ने सौंपा। पुलिस ने बताया कि 10 दिसंबर को रामप्रसाद यादव 35 वर्ष व उसकी पत्नी लता यादव 32 वर्ष भिक्षार्जन करने अपने दो वर्षीय बच्चे को लेकर निकले थे। जबकि उसका छह वर्षीय घर पर पुत्र महेश खेल रहा था।

उसी समय सरकंडा बिलासपुर निवासी महिला ने मासूम महेश को अपहरण कर लिया। बताया जा रहा हैं कि कोरबा में कुछ दिन रूकने के बाद सुबह आठ बजे के ट्रेन से मासूम महेश को लेकर निकलने वाली थी, तभी मुखबिर से मिली सूचना पर कुसमुंडा टीआई मनीष नागर ने प्रधान आरक्षक दिनेश डहरिया, आरक्षक धीरज पटेल को कोरबा स्टेशन भेजकर कथित आरोपित महिला को पकड़ा। पुलिस ने आरोपिता के विरूद्ध धारा 363, 365 के तहत मामला कायम कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button