Korba

मां ने ममता को किया शर्मसार: कचरे के ढेर पर छोड़ा नवजात, शरीर पर थे कई चोटों के निशान; अस्पताल में तोड़ा दम

कोरबा में एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई है। जिसने कोख से बाहर आते ही नवजात को कचरे में फेंक दिया। बच्चे की आवाज सुनकर राहगीर वहां पहुंचे और इलाज के लिए नवजात ने दम तोड़ दिया।

कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक के पास कचरे की ढेर पर एक नवजात के रोने की आवाज आई। जहां राहगीर की नजर पड़ने पर पास जाकर देखा तो थैली में एक नवजात शिशु रखा हुआ था। नवजात की किलकारी सुन उसके भी आंख में आंसू आ गए और इसकी सूचना तत्काल उसने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

जहां सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए उसे नवजात शिशु को तत्काल टीपी नगर स्थित मातृछाया के पालना घर पर रखा। जहां डॉक्टरों की निगरानी में नवजात का इलाज शुरू किया गया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी नवजात को नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि नवजात को काफी चोट आई थी। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए नवजात को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच की जा रही है।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button