Korba Crime News : पिकअप में भरकर तस्कर ले जा रहे थे नौ गाय, ग्रामीणों ने छुड़ाया!
पिकअप में भर कर बाहर ले जा रहे नौ गाय को ग्रामीण क्षेत्र गो- सेवकों ने पकड़ लिया। पकड़े जाने के भय से वाहन छोड़ कर चालक समेत तस्कर फरार हो गए। जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर बांगो थाना अंतर्गत पाथा गांव में मंगलवार की रात स्थानीय गो-सेवकों ने गो-तस्करी के मामले को पकड़ा।
कोरबा। पिकअप में भर कर बाहर ले जा रहे नौ गाय को ग्रामीण क्षेत्र गो- सेवकों ने पकड़ लिया। पकड़े जाने के भय से वाहन छोड़ कर चालक समेत तस्कर फरार हो गए। जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर बांगो थाना अंतर्गत पाथा गांव में मंगलवार की रात स्थानीय गो-सेवकों ने गो-तस्करी के मामले को पकड़ा।
इस क्षेत्र से मवेशियों को बाहर ले जाने की सूचनाएं काफी समय से मिल रही थी। इसलिए क्षेत्र के ग्रामीण लगातार नजर रखे हुए थे। गो-सेवक नानक सिंह, दीपक अग्रवाल और उनकी टीम लगातार तस्करों की पतासाजी में जुटी थी। इस बीच उन्हें रात में तीन वाहनों में तस्करों के आने की खबर मिली और पकड़ने के लिए सक्रिय हो गए, पर गो- तस्करों को इसकी जानकारी मिल गई और दो वाहन निकल गएष पर तीसरा वाहन पकड़ा गया। इसमें गाय भरी हुई थी। चालक व अन्य सवार पकड़ाने के भय से वाहन छोड़कर भाग निकले। ने यहां सक्रियता दिखाई। गो-सेवक मंतोष यादव ने बताया कि तस्करी के बारे में लगातार सूचना मिल रही थी, इसलिए वाहन को पकड़ा गया। मौके पर मिले वहां और मवेशियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस व डायल 112 टीम को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने कार्रवाई की। बांगो थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि अन्य वाहन की मदद से पिकअप को बांगो पुलिस थाना लाया गया। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।



