Korba

गाली-गलौज के बाद 13 बार ब्लेड से मुंह और गले पर किया वार, खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा युवक

Korba दो युवकों के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हो गया। एक युवक ने दूसरे ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किया।

Korba Crime News : दो युवकों के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हो गया। एक युवक ने दूसरे ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किया। इसमें युवक घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल का इलाज जारी है। घटना मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार क्षेत्र में स्थित आनंदम विहार अपार्टमेंट के करीब हुई। बताया जाता है कि कन्हैया रात्रे एक ऑटो पार्ट्स के दुकान में काम करता है।

किसी बात को लेकर शनिवार की रात कन्हैया का संजय सोनवानी नाम के युवक के साथ विवाद हो गया। संजय ने गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे ब्लेड से कन्हैया पर लगभग 13 बार हमला किया। रात्रे के गले और चेहरे को निशाना बनाया। खून से लथपथ युवक जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इस बीच संजय सोनवानी फरार हो गया। स्थानीय लोगाें की मदद से घायल को कोरबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। उसका इलाज जारी है। इधर घटना की शिकायत पर मानिकपुर पुलिस ने संजय सोनवानी पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button