Korba

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, नाती घायल

पुलिस द्वारा दुर्घटना पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वाहन की तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। वाहन चालक तेज गति से वाहन चालन कर रहे हैं।

कटघोरा । राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बार फिर दुर्घटना में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पति- पत्नी की मृत्यु हो गई, जबकि नाती को गंभीर रूप से चोंट लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई तो वहीं बाइक में उनके साथ सवार उनके नाती को गंभीर चोट आई है। कटघोरा पुलिस ने दुर्घटना कारित ट्रेक्टर को जप्त कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

घटना ग्राम रजकम्मा के पास हुई। बताया जा रहा है कि कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम आछीदर निवासी इतवार सिंह अपनी पत्नी सुकमानिया बाई और नाती के साथ बाइक से किसी कार्य से ग्राम सगुना गया हुआ था। का निपटाने के बाद ग्राम सगुना से वापस लौट रहा था। अभी वह ग्राम रजकम्मा के पास पहुंचा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। घटना में तीनों को गंभीर रूप से चोंट लगी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम स्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां डाक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी इतवार सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी सुकमानिया बाई को को जिला अस्पतार रेफर किया गया, पर यहां डाक्टर उपचार के दौरान उसे बचा नहीं सकें और उसकी भी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल नाती उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध मामला कायम कर विवेचना में लिया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया। यहां बताना होगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। ट्रैक्टर चालक भी तेज गति से वाहन चालन कर रहे हैं। इससे हाल ही में कई मौत हो चुकी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वाहन की तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। वाहन चालक तेज गति से वाहन चालन कर रहे हैं।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button