Korba

कोरबा की यह सड़क खून से हुई लाल, तेज रफ्तार वाहन ने दो युवकों को रौंदा…दर्दनाक मौत

CG Road Accident: कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में राहगीर मारे जा रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन इसे नियंत्रित करने के लिए अभी तक काई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। मंगलवार शाम आंधी के बीच दो युवक हादसे का शिकार हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई।

Korba Road Accident: कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में राहगीर मारे जा रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन इसे नियंत्रित करने के लिए अभी तक काई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। मंगलवार शाम आंधी के बीच दो युवक हादसे का शिकार हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई। उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बांकीमोंगरा क्षेत्र में रहने वाले सुधीर सोना उम्र 30 वर्ष और महेश चौहान उम्र 27 वर्ष बाइक से कुचैना मोड़ होकर आदर्श नगर कुसमुंडा की ओर जा रहे थे। रास्ते में लक्ष्मण नाला पुल के पास दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए।

उन्हें चारपहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। सड़क पर गिरने से दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में कुसमुंडा स्थित एसईसीएल के विभागीय अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुधीर सोना वार्ड क्रमांक 50 गजरा बस्ती का रहने वाला था जबकि महेश चौहान बाजार लाइन बांकीमोंगरा क्षेत्र में रहता था। दोनों युवक दोपहिया वाहन सीजी-12बीएच-6705 से आदर्श नगर की ओर जा रहे थे। लक्ष्मण नाला पुल के पास अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दिया।

युवकों को ठोकर मारने वाली चारपहिया वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पतासाजी कर रही है। दुर्घटना मंगलवार शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है जब मौसम ने करवट ली और तेज आंधी चल रही थी। घटना का प्रत्यक्षदर्शी कोई सामने नहीं आया है। इससे चारपहिया वाहन को पकड़ने में पुलिस को परेशानी हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान की गई। घटना की सूचना परिवार को दी गई।

रोजी-मजदूरी करते थे दोनों युवक
बताया जाता है कि सुधीर और महेश रोजी-मजदूरी का काम करते थे। हादसे में दोनों के मारे जाने की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। दोनों परिवारों के लोग भागते हुए कुसमुंडा के अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें युवकों के मारे जाने की जानकारी हुई।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button