Korba

पुरानी बस्ती में अज्ञात तत्वों ने लगाई दो वाहन में आग

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।

कोरबा। कोतवाली थानांतर्गत पुरानी बस्ती में दो चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। आग किसने और क्यों लगाई है, इसका पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल को दी। स्थल पर जब तक दमकल पहुंची, तब तक दोनों वाहन जल कर खाक हो चुके थे। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button