Korba

रात को संदिग्ध अवस्था में घूमते 23 लोगों को पकड़ा पुलिस ने

Korba Crime News : विशेष अभियान चलाकर सभी थाना- चौकी द्वारा रात्रि गश्त करते हुए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत पेट्रोलिंग एवं गश्त के दौरान प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 109 के तहत 18 प्रकरणों में 23 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।

कोरबा। विशेष अभियान चलाकर सभी थाना- चौकी द्वारा रात्रि गश्त करते हुए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत पेट्रोलिंग एवं गश्त के दौरान प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 109 के तहत 18 प्रकरणों में 23 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।

इसी तरह शराब का सेवन करने वालों पर 36 (च) के तहत 12 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई किया गया। पुलिस को जिन जगहों से शिकायतें प्राप्त हो रही थी उन जगहों पर पुलिस ने पैदल भ्रमण किया। पुरानी बस्ती, ढोढीपारा, दर्री बस्ती, कटघोरा बस स्टैंड के आसपास अन्य जगहों से असामाजिक तत्वों को पकड कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा शनिवार को 109, 3 6(च) कार्यवाही करते हुए कुल 35 लोगों के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। वहीं चौकी मानिकपुर में तीन प्रकरण में तीन व्यक्ति, चौकी सीएसईबी में चार प्रकरण में चार, थाना कटघोरा में एक प्रकरण में छह, चौकी सर्वमंगला थाना दीपका तथा थाना उरगा तीनों स्थान पर तीन-तीन प्रकरण में तीन-तीन व्यक्ति व चौकी कोरबी में एक प्रकरण में एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस द्वारा अलग-अलग जगह पर पेट्रोलिंग एवं चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 30 लोगों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button