दो हजार लीटर डीजल समेत टैंकर जब्त, पकड़ा गया चालक
बुधवारी बाजार स्थित रामू फर्नीचर के पास से एक पिकअप वाहन को चोरी कर लिया गया था। उसके कृत्यों में सुधार लाने के लिए किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
कोरबा । क्षेत्र में अवैध डीजल एवं कबाड़ के विरुद्ध कार्रवाई करने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थि तिवारी ने निर्देश दिया है। इसके बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी बागों द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी एक पिकअप टैंकर क्रमांक सीजी 12 एस 4055 को रोक कर जांच की गई, तो उसमें असुरक्षित हालत में डीजल परिवहन करना मिला। इस पर पुलिस ने वाहन चालक परशुराम 22 वर्ष निवासी सेंधा नागपुर थाना पोड़ी जिला महेंद्रगढ़ से वाहन के पंजीयन, चालन अनुज्ञप्ति तथा टैंकर में लोड डीजल के संबंध में वैध मांगा, पर चालक के पास किसी प्रकार का दस्तावेज मौके पर नहीं मिला. इस पर चालक के विरूद्ध ज्वलनशील पदार्थ डीजल को असूरक्षित तरीके से बिना वैध अनुज्ञा- चालन अनुज्ञप्ति के अवैध परिवहन पाए जाने की कार्रवाई की गई।
साथ ही टैंकर में परिवहन किया जा रहा दो हजार लीटर डीजल, वाहन समेत जब्त किया गया। चालक द्वारा डीजल एवं वाहन के पंजीयन तथा चालक अनुज्ञप्ति प्रस्तुत करने पर मोटरयान अधिनियम के अधीन असुरक्षित हालत में ज्वलनषील पदार्थ डीजल परिवहन करने, बैध अनुज्ञा के बिना वाहन का स्वरूप बदलकर पंजीयन की शर्तों का उल्लंघन तथा लदान क्षमता से अधिक लोड पाए जाने पर पृथक से कार्रवाई की गई।
कैंपर वाहन की चोरी, पकड़ा गया नाबालिग
बुधवारी बाजार के पास से महिंद्रा कैंपर वाहन की चोरी किसी अज्ञात चोर ने कर ली। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार किया। घटना सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत सोमवार को हुई। बताया जा रहा है कि जयपाल सिंह निवासी कृष्णा नगर थाना दीपका अपनी महिंद्रा कैंपर वाहन क्रमांक सीजी 12 एके 8613 लेकर कोरबा आया था और शाम 5.30 बजे अपने वाहन को आईटीआई रोड बुधवारी में सड़क किनारे खड़ी कर गाड़ी का कागजात लेने श्याम केवट के यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस आफिस गया हुआ था। शाम छह बजे कागजात लेकर लौटा, तो स्थल पर वाहन नहीं दिखा। स्थल से किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन की चोरी कर ली थी।
काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी वाहन का पता नहीं चला, तो जयपाल सिंह ने मामले की शिकायत सीएसईी पुलिस चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना शुरू की और मुखबिरों को सतर्क किया। चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा अपने मातहत स्टाफ प्रधान आरक्षक सुधांशु शर्मा, आरक्षक देवनारायण कुर्रे, सूरज भारद्वाज, विकास भारद्वाज के साथ कार्रवाई करते हुए घटना के एक घंटे के भीतर चोरी गई वाहन को क्षेत्र अंतर्गत निवासरत एक विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पहले भी उक्त बालक द्वारा बुधवारी बाजार स्थित रामू फर्नीचर के पास से एक पिकअप वाहन को चोरी कर लिया गया था। उसके कृत्यों में सुधार लाने के लिए किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।



