Korba

सहेलियाें के साथ खेल रही छह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म

स्वजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया।

कोरबा । दर्री क्षेत्र में छह वर्ष की मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह हुई।

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में निवासरत छह वर्ष की मासूम बालिका अपने सहेली के साथ खेल रही थी। इसी बीच दोनों मोहल्ले में निवासरत सुधीर कुमार गोंड़ के घर में प्रवेश कर गए। उस वक्त सुधीर घर पर अकेले था। बच्ची को देख कर उसकी नीयत बदल गई, इस बीच एक बच्ची घर से बाहर निकल गई, पर दूसरी बच्ची को सुधीर ने पकड़ लिया। उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते- बिलखते घर पहुंची और स्वजनों को घटना की जानकारी दी। स्वजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपित युवक सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button