Korba

तेज रफ्तार बाइक पुल से गिरने पर युवक की मौत, एक घायल

घायल हुए एक युवक को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

कोरबा । अजगर बहार मार्ग पर बाइक सवार तीन युवक पुल से 20 फीट नीचे गिर गए। घटना में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि तीसरा युवक घटना के बाद स्थल से फरार हो गया।


बालको थाना क्षेत्र के अजगरबहार साप्ताहिक बाजार से तीन युवक एक ही बाइक में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। रात 10 बजे रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों बाइक समेत पुल से नीचे गिर गई। घटना में स्थल पर ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरा युवक वहां गंभीर हालत में पड़ा रहा। वहीं तीसरा युवक साथियों की मदद करने के बजाय वहां से भाग गया। जानकारी मिलने पर कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 संजीवनी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची। वैधानिक कार्रवाई के बाद मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसकी शिनाख्त शिशुपाल कंवर 26 वर्ष निवासी माखुरपानी गढ़कटरा के रूप में हुई। उसके चाचा राम लाल ने बताया कि शिशुपाल अपने दो दोस्तों के साथ साप्ताहिक बाजार गया था, वहां से लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल हुए एक युवक को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button