मरीज की मौत से अस्पताल में मचा हंगामा, गार्ड और नर्स के साथ की मारपीट.. परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप
CG News: मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़ और स्टाफ से गाली-गलौज के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी दादरखुर्द के रहने वाले हैं।
Korba News: मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़ और स्टाफ से गाली-गलौज के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी दादरखुर्द के रहने वाले हैं। केस अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है। इसमें बताया गया है कि दादरखुर्द में रहने वाले सत्यनारायण पटेल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे नाराज परिवार के लोगों ने 26 मार्च की सुबह 8 बजे अस्पताल में हंगामा किया था।
सिक्यूरिटी गार्ड, स्टाफ नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट किया था। आईसीयू के दरवाजे पर लगे ग्लास को भी तोड़ दिया था और मेडिकल उपकरण को भी नुकसान पहुंचाया था। अस्पताल में हुए मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस जांच कर रही थी। प्रारंभिक तौर पर मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने ग्राम दादरखुर्द में रहने वाले मुरारी पटेल और शंकर पटेल पर केस दर्ज किया है।



