Chhattisgarh

Chhattisgarh Excise Scam: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 205 करोड़ की संपत्ति कुर्क, टुटेजा और अनवर ढेबर के खिलाफ एक्शन

Chhattisgarh Excise Scam: छत्तीसगढ़ में ईडी ने एक बार फिर से एक्शन लिया है। कथित आबकारी घोटाले में कार्रवाई करते हुए 205 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने शुक्रवार को इसे लेकर बयान जारी किया है। ईडी ने कहा कि यह कार्रवाई राज्य के कई व्यापारी और अधिकारियों के खिलाफ की गई है।

रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी ने बयान जारी कर कहा कि उसने छत्तीसगढ़ में कथित आबकारी घोटाले मनी लॉड्रिंग मामले में कई अधिकारियों और व्यापपारियों की संपत्ति जब्त की है। जांच के तहत सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, रायपुर के महापौर के बड़े भाई व अन्य व्यक्तियों की 205 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

किनकी-किन संपत्ति जब्त की गई
जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में टुटेजा की 15.82 करोड़ रुपये की 14 संपत्तियां, रायपुर के महापौर व कांग्रेस नेता ऐजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर की 116.16 करोड़ रुपये की 115 संपत्तियां, विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू की 1.54 करोड़ रुपये की संपत्तियां और अरविंद सिंह की 12.99 करोड़ रुपये की 33 संपत्तियां शामिल हैं।

इनके खिलाफ भी हुई कार्रवाई
बयान के अनुसार, भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के अधिकारी और आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ रुपये की संपत्ति, त्रिलोक सिंह ढिल्लों की 28.13 करोड़ रुपये की नौ संपत्तियां, नवीन केडिया के 27.96 करोड़ रुपये के आभूषण और आशीष सौरभ केडिया, दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की 1.2 करोड़ रुपये की चल संपत्ति कुर्क की गई है।

205 करोड़ रुपए कुल संपत्ति का मूल्यईडी ने कहा कि अनवर ढेबर की कुर्क की गई संपत्तियों में होटल वेनिंगटन कोर्ट, रायपुर शामिल है। कुर्क की गईं संपत्तियों की कुल कीमत 205.49 करोड़ रुपये है। ईडी ने टुटेजा को इस मामले में हाल ही में गिरफ्तार किया था। ईडी का आरोप है कि शराब की अवैध बिक्री के माध्यम से अर्जित कमीशन को “राज्य के सर्वोच्च नेताओं के निर्देशों के अनुसार” साझा किया गया था।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button