Korba: शराब दुकान का ताला तोड़कर मदिरा की पेटियां ले गए चोर, सोता रहा गार्ड, जांच में जुटी पुलिस
शराब दुकान का चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।दुकान से देशी और अंग्रेजी शराब की पेटी लेकर चोर फरार हो गए है।
कोरबा में शराब दुकान का चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।दुकान से देशी और अंग्रेजी शराब की पेटी लेकर चोर फरार हो गए है।इसकी सूचना दुकान संचालकों के द्वारा पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे जांच कार्यवाही शुरू की गई। ये घटना बांकी मोंगरा थाना अंर्तगत भैरोताल शराब दुकान की है जहाँ रविवार की रात चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है।चुनाव के मद्दे नजर शराब दुकान को कलेक्टर के आदेश पर कल शाम बन्द कराया गया वही उसके बाद चोरों चोरी की घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि सुबह जब शराब दुकान के गार्ड को इसकी जानकारी हुई तब उसने सेल्समैन और अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। दुकान का सामने शटर का ताला टूटा हुआ मिला जहां दुकान के अंदर जाकर देखें तो चोरों ने शराब के पेटी और बोतल ले भागे थे। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी बाकी मोगरा थाना पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को दी।
बाकी मोगरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की जहां दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देखा गया जिसके आधार पर आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है वही इस मामले में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा है कि चोरी तड़के सुबह लगभग हुई है जहां सुरक्षा गार्ड शराब दुकान के बगल में सोया हुआ था। जब अचानक नींद खुली तो देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ था।



