Chhattisgarh

महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, भिलाई के 2 ज्वेलर्स से पूछताछ

Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छापामार कार्रवाई की है। भिलाई के दो ज्वेलर्स से पूछताछ कर रही है। इसके पहले एक्टर साहिल खान को महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार किया गया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने इस मामले में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कांकेर, राजनांदगांव में छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान मौके पर ईओडब्ल्यू अधिकारियों के साथ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक महादेव सट्टा ऐप मामले में ईओडब्ल्यू की टीम भिलाई के सहेली ज्वेलर्स और अलंकार ज्वेलर्स के संचालकों के ठिकानों पर भी पहुंची है। छापे की कार्रवाई सबसे ज्यादा ज्वेलर्स पर हो रही है। इसके अलावा महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार एएसआई चंद्रभूषण वर्मा और बर्खास्त सिपाही भीम सिंह यादव से भी ईओडब्ल्यू की टीम पूछताछ कर रही है।

छापेमारी को अंजाम देने के लिए ईओडब्ल्यू ने 6 से 7 लोगों की टीम का गठन किया है। इस टीम में डीएसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। पूछताछ के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर ईओडब्ल्यू की टीम यह छापेमारी कर रही है। बता दें कि पिछले दिनों महादेव बेटिंग ऐप मामले में पुलिस ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया था।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button