Korba

सात फेरे लेने से पहले दुल्हा दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

दैहिक शोषण की शिकायत पर दुल्हा बारात लेकर जाने के बजाए पुलिस के साथ जेल पहुंच गया।

कोरबा : बारात रवाना होने तैयार पूर्ण हो चुकी थी और दुल्हे को सात फेरे लेने में कुछ ही घंटे शेष रह गए थे। इसके पहले ही दैहिक शोषण की शिकायत पर दुल्हा बारात लेकर जाने के बजाए पुलिस के साथ जेल पहुंच गया।

सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस के समक्ष क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने आकर शिकायत दर्ज कराई कि सक्ती के ग्राम डभरा में रहने वाला नंदलाल निषाद के साथ उसका प्रेम संबंध है और नंदलाल ने विवाह करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में विवाह करने के नाम पर टालमटोल करते रहा और अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और एक टीम डभरा के लिए रवाना किया। जहां बारात रायगढ़ जाने के लिए निकलने की तैयारी चल रही थी, इसके पहले ही पुलिस ने दुल्हा बने नंदलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 376 के तहत मामला कायम कर वैधानिक कार्रवाई की और न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया। दुल्हा के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही दुल्हन पक्ष के घर में तैयारी धरी की धरी रह गई।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button