Chhattisgarh

CG Monsoon Update: 43 डिग्री के पार प्रदेश का पारा, भीषण गर्मी से मात्र इतने दिनों में मिलेगी राहत, जानें कब होगी बारिश

छत्‍तीसगढ़ में तापमान पिछले नौ दिनों में ही 40 के पार पहुंच गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 से ऊपर है। ऐसे में भीषण गर्मी पड़ रही है।

लोग गर्मी से बेहाल हैं। वहीं नौतपा का असर भी छत्‍तीसगढ़ में दिख रहा है। जहां सूरज आग उगल रहा है और प्रदेश के कई इलाकों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट भी जारी किया है।

इस भीषण गर्मी के बीच अब छत्‍तीसगढ़वासियों को मानसून और झमाझम बारिश का इंतजार है।

हम बताएंगे छत्‍तीसगढ़ में आखिर मानसून (CG Monsoon Update) कब तक आएगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें फिलहाल भीषण गर्मी पड़ रही है।

प्रदेश में जून महीने के पहले पखवाड़े में मानसून की दस्‍तक हो जाएगी। पहले पखवाड़े में झमाझम बारिश होगी।

हालांकि मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि प्री मानसून के तहत प्रदेश के कई इलाकों में जून के पहले सप्‍ताह में ही तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के इन जिलों में भीषण गर्मी
छत्‍तीसगढ़ में नौतपा का तीसरे दिन भी जमकर तपा। आज यानी मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में लू चलेगी। प्रदेश में 9 दिनों में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

प्रदेश में सबसे ज्‍यादा तापमान बेमेतरा में 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में 43.6 डिग्री पर पहुंच गया है। कोरबा 43° बिलासपुर में 43 डिग्री, बस्तर में 37.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही दुर्ग में 42.8, राजनांदगांव में 43.5 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही रायगढ़ में 43, सरगुजा में 39.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

पहले पखवाड़े में मानसून और झमाझम भी
छत्‍तीसगढ़ में नौतपा में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब छत्‍तीसगढ़वासियों को प्री मानसून (CG Monsoon Update) और झमाझम बारिश का इंतजार है।

छत्‍तीसगढ़ में इस बार मानसून (CG Monsoon Update) समय से पहले ही आ सकता है। जहां प्री मानसून की बारिश जून माह के पहले सप्‍ताह में हो सकती है।

वहीं पहले पखवाड़े में मानसून की दस्‍तक हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि रेमल तूफान के अलावा बंगाल की खाड़ी में और भी सिस्‍टम एक्टिव हैं।

इसके चलते छत्‍तीसगढ़ में मानसून (CG Monsoon Update) जल्‍दी दस्‍तक देगा। छत्तीसगढ़ में 13 जून तक मानसून दस्‍तक देगा और 16 जून तक रायपुर में मानसून पहुंचने की संभावना है। इसी के साथ ही पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button