Chhattisgarh

कलेक्टरेट में प्रदर्शनकारियों ने लगायी आग, एसपी-कलेक्टर कार्यालय की कई गाड़ियों को किया आग के हवाले,

बलौदाबाजार 10 जून 2024। बलौदाबाजार से बड़ी खबर आ रही है। एक समाज विशेष के प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टरें में आग लगा दी है। भीषण आगजनी के बीच कई कर्मचारी भी अंदर फंस गये हैं। दरअसल धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ विवाद के बाद समाज के प्रदर्शनकारियों ने आज कलेक्टर कार्यालय के घेराव की कोशिश की थी।

पुलिस ने हालांकि बैरिकेटिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस की सुरक्षा भेदकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गये। कलेक्टर कार्यालय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर सहित खड़ी गाड़ियों को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया है। फिलहाल प्रदर्शनकारियों का उग्र प्रदर्शन जारी है। जानकारी के मुताबिक 3–4 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।

कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुंच कर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। कलेक्टर कार्यालय के पीछे के रास्ते से कर्मचारियों को सुरक्षित निकला जा रहा है। हालांकि उग्र प्रदर्शन की सूचना के बावजूद प्रर्याप्त पुलिस बल नहीं लगाया गया था। जिसकी वजह से प्रदर्शनकारियों ने उग्र प्रदर्शन की हिम्मत दिखा दी। खबर है कि आगजनी में पूरा कलेक्टरेट ही जलकर खाक हो गया है। करीब आधा दर्जन गाड़ियां जलकर खाक हो गयी है।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button