Korba
बांगो डैम के 5 गेट खोले गए नदी किनारे बसे हुए लोगों के घर में घुसा पानी..
कोरबा। कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर है कि हसदेव मिनीमाता बांगो बांध के 5 गेट खोले दिए गए हैं। इससे पहले कल रात 9 बजे 3 गेट खोले गए थे,रात में जल भराव बढ़ने पर 2 और गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है।
बताया गया कि तीन साल बाद मिनीमाता बांगों बांध के 5 गेट खोलने की नौबत आई है। कोरिया, चिरमिरी व कोरबा में लगातार बारिश से बांगो बांध 95 प्रतिशत से अधिक भर चुका है जिसके कारण 5 गेट से 50 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डुबान क्षेत्र में प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।
नदी किनारे बसे हुए लोगों के घर में भी पानी घुस गया है बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी वा राताखार किनारे बसे हुए लोगों के घर में पानी जाकर घुस गया नदी में जल स्तर बढ़ाने के कारण नदी किनारे बसे हुए लोगों पर जल संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा



