Korba

हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरूद्ध किया गया कार्यवाही

the Bharat Times 24 news:-कोरबा  थाना-हरदीबाजार अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविन्द्र कुमार मीणा (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के नेतृत्व में हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी के कब्जे से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद
         इसी तारतम्य में दिनांक 12.09.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नेवसा सुपेतपारा निवासी गेंदूराम यादव ग्राम नेवसा बाईपास रोड पुल के पास झाड़ियों में छिपाकर अवैध रूप से महुआ शराब रखकर लोगों को विक्रय कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी गेंदूराम यादव ग्राम नेवसा बाईपास पुल के पास कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिला जिसके निषानदेही आरोपी के कब्जे से तीन अलग अलग जरीकेन में भरा कुल 18 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 217/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गेंदूराम यादव पिता बहोरन यादव उम्र 52 वर्ष साकिन ग्राम नेवसा सुपेतपारा थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.)
 


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button