Korba

अधिवक्ता रामकिशोर शर्मा छत्तीसगढ़ प्रांत स्तरीय ब्राह्मण महा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ द्विज भूषण की उपाधि  से सम्मानित हुए।

The Bharat time’s 24 news कोरबा:-कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत।

सी एस ई बी पूर्व सीनियर क्लब कोरबा में परशुराम सेना कोरबा इकाई द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ी सरयूपारिन ब्रह्मण महा सभा में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त विभूतियों को सम्मानित किया गया जिसमे कोरबा जिला क्षेत्र के साथ साथ पूरे प्रदेश के समाज के प्रतिभाओ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में द्विजरत्न श्री शरद चंद बिहार ,श्री महंत रामसुंदर दास, द्विज कुलभूषण चंद्रहास बेहार राकेश चतुर्वेदी, प्रदीप शर्मा, सत्यदेव शर्मा, डॉक्टर गार्गी पांडेय, द्विज कुल गौरव अशोक तिवारी, तरुण मिश्रा, रामकिशोर शर्मा, शिवराज शर्मा , द्विज दिव्य रत्न  स्वर्गीय श्री बसंत शर्मा, स्वर्गीय श्री राम शरण तिवारी ,स्वर्गीय श्री अविनाश मिश्रा ,स्वर्गीय श्री जनक लाल मोतीलाल पांडे को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिवराज शर्मा का भजन रहा जिसमें भगवान परशुराम जी की शौर्य गाथा के साथ भगवान श्री राम जी की भजन की मनमोहक प्रतुति विशेष रूप से लोगों को भाव विभोर किया।

मुख अतिथि की आसंदी से महापौर ने कही ऐसे कार्यक्रम कर समाज के  भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का उत्कृष्ट प्रयास परशुराम सेना  समाज कर रहा है।

जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हैं तो हम सिर्फ उसका मनोबल नही बढ़ाते, बल्कि समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

ब्रह्मण समाज  द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में महापौर द्वारा समाज के सभी जिलों के  विशिष्ट उपलब्धि, ख्याति प्राप्त करने वाले समाज के विभतियों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई व शुभकानाएँ दीं।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली और प्रेरणादायक सदैव रहा है। ब्राह्मण समाज न केवल पारंपरिक  कलाओं में निपुण रहा है बल्कि  शिक्षा के क्षेत्रों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाया है। यह प्रतिभा सम्मान समारोह समाज की उन्नति और समाज के लोगों की मेहनत का प्रतीक है। महापौर ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए परशुराम सेना ने यह सिद्ध किया है कि सशक्त संगठन ही सशक्त समाज की नींव है।परशुराम सेना ने इस आयोजन के माध्यम से संगठन को मजबूत किया है और आने वाली पीढ़ियों को दिशा देेने का कार्य कर रही है।

महापौर ने कहा कि हमे यह भी याद रखना जरूरी है कि सम्मान केवल पद, डिग्री या पैसे से नहीं मिलता बल्कि हमारे आचरण, सेवा एवं समर्पण से प्राप्त होता है। उन्होंने समाज के हर उस व्यक्ति को नमन किया जो निस्वार्थ भाव से अपने आस-पास के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन चंद्र कुमार शर्मा , आभार परशुराम सेना के अध्यक्ष  डॉक्टर त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरयूपरिण ब्रह्मण समाज के पदाधिकारी के डी दीवान, रविंद दुबे, विजय दुबे, अजय पांडेय, राजेश दुबे, बालको से दुष्यंत शर्मा, अमित शर्मा, राजीव शर्मा, शितलेश शुक्ला, नरेश तिवारी सहित समाज के अनेक सदस्य  उपस्थित थे।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button