The Bharat Time’s 24 news कोरबा। क्रिश्चियन वर्किंग कमेटी के अध्यक्ष श्री विजय मेश्राम को उनके जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं सहयोगियों द्वारा हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से उन्हें शुभकामना संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं।
शुभकामना संदेश में कहा गया कि श्री विजय मेश्राम सामाजिक सेवा, मानवता और समाजहित के कार्यों में सदैव सक्रिय रहते हैं। उनके नेतृत्व, समर्पण और सेवाभाव की सभी सराहना करते हैं। उनके जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ के इस विशेष अवसर पर सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
शुभकामना संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उनका जीवन सदैव खुशियों, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, प्रेम और सफलता से परिपूर्ण रहे। उनका दांपत्य जीवन विश्वास, सम्मान, प्रेम और आपसी सामंजस्य से सदैव महकता रहे तथा वे दोनों जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर नई सफलताओं और उपलब्धियों को प्राप्त करें।
इस अवसर पर शुभचिंतकों ने कहा कि पिता परमेश्वर की असीम कृपा और आशीर्वाद श्री विजय मेश्राम एवं उनके परिवार पर सदैव बना रहे तथा वे इसी प्रकार समाज की सेवा करते हुए लोगों के बीच प्रेरणा का स्रोत बने रहें।
क्रिश्चियन वर्किंग कमेटी सहित समाज के अनेक लोगों ने श्री विजय मेश्राम को जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। 🎉💐
क्रिश्चियन वर्किंग कमेटी के अध्यक्ष श्री विजय मेश्राम को जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाओं का तांता
Related Posts
Company
- About Us
- Term & Conditions
- Disclaimer
- Privacy Policy
© 2026 The Bharat Times . Designed by Nimble Technology

