Author: Suraj Tandekar

Chief Editor

पाली- तानाखार विधानसभा सीट में वर्ष 2018 में रामदयाल उइके के भाजपा में शामिल होेने पर कांग्रेस के पास एकाएक प्रत्याशी का संकट खड़ा हो गया। आनन- फानन में जनता कांग्रेस से कांग्रेस का दामन थामने वाले मोहितराम केरकेट्टा को पाली- तानाखार से टिकट दी गई. कांग्रेस में टिकट की घोषणा होने के साथ ही कई स्थानों पर विरोध शुरू हो गया है। जिले की पाली- तानाखार सीट से वर्तमान विधायक मोहितराम केरकेट्टा की टिकट कट चुकी है और इसके साथ ही उन्होंने बगावती तेवर अपना लिया है। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव में 60 हजार से भी ज्यादा…

Read More

कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला व एक अन्य युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना पर पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है। ग्राम गुरसिया निवासी बाइक में एक महिला समेत दो युवक कटघोरा की ओर आ रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 कटघोरा- अंबिकापुर में तानाखार के पास सामने से रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में तीनों घायल हो गए। सूचन मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस…

Read More

गौरतलब है कि, राज्य की पुलिस विभाग में सबसे बड़ी भर्तियों में से एक एसआई पदों पर 1.5 लाख अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था। जिनमें से केवल 1500 अभ्यर्थी इंटरव्यू तक पहुंच पाए। एसआई भर्ती मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आदेश जारी करते हुए राज्य सरकार को चुनाव आयोग से अनुमति लेने की बात कही है। कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश जारी किया है कि इंटरव्यू में पास हुए अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाए। बता दें कि साल 2018 में पहली बार राज्य सरकार द्वारा 655 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। लेकिन भर्ती परीक्षा नहीं…

Read More

ED Raid In Korba कोरबा में ईडी की रेड पड़ी है. सुबह सुबह ईडी की टीम सुरक्षा कर्मियों के साथ कोरबा में बड़े कारोबारी के घर पहुंची. कारोबारी भाजपा नेता है. कोरबा: आचार संहिता में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम छत्तीसगढ़ लौट आई है. आचार संहिता में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद राजनेता अपने-अपने किले को बचाने की दौड़ में लगे हुए हैं. इसी बीच ईडी ने सियासी पारा और गरम कर दिया है. खबर है कि कोरबा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल मोदी के घर ईडी की एक टीम ने शुक्रवार की सुबह दविश दी है.…

Read More

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छह छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सिम्स अस्पताल रेफर किया है। वहीं, एक छात्रा की गंभीर हालात को देखते हुए उसे अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार के गैर अधिसूचित करने के अनुरोध को केंद्र ने स्वीकारा, राज्य के 40 से अधिक नए ब्लाकों को कोयला खनन से बाहर रखने का निर्णय कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोयला मंत्रालय ने आखिरकार लेमरू एलिफेंट कारिडोर के अंतर्गत आने वाली कोयला खानों को गैर-अधिसूचित करने के छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) की कोयला खानों का भी विकास नहीं किया जा रहा है और कैप्टिव कोयला ब्लाकों को भी नीलामी के दायरे से बाहर रखा गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर लेमरू एलिफेंट कारिडोर से आगे के क्षेत्रों को भी छूट…

Read More

एक शपथपत्र में दर्शन हीरानंदानी ने कहा कि संसद में पूछे जाने वाले सवाल उन्होंने (दर्शन हीरानंदानी ने) ही संसद की वेबसाइट पर अपलोड किए थे.TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में उस समय एक नया मोड़ आया, जब व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी ने खुद एक शपथपत्र में कबूल किया कि आरोप बिल्कुल सच हैं, और महुआ मोइत्रा ने ही अपने संसद अकाउंट के लॉग-इन और पासवर्ड शेयर किए थे.एक शपथपत्र में दर्शन हीरानंदानी ने कहा कि संसद में पूछे जाने वाले सवाल उन्होंने (दर्शन हीरानंदानी ने) ही संसद की वेबसाइट में महुआ के…

Read More

कोरबा में चैन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। कोरबा जिले में 30 चेक पॉइंट बनाकर अवैध कार्य में लिप्त लोगों की धरपकड़ की जा रही है। नगदी रकम की जब्ती करने के साथ ही जेवरातों को भी जब्त किया जा रहा है, लेकिन शहर के भीतर क्या हो रहा है पुलिस को इस बात की कोई जानकारी नहीं…

Read More

बिलासपुर में एक महिला टीचर को टास्क से पैसा कमाने का लालच महंगा पड़ गया। लालच देकर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। बिलासपुर में ज्यादा कमाने के लालच में शिक्षिका ने करीब डेढ़ लाख रुपए गवा दिए। टास्क कमाने का लालच देकर ऑनलाइन ठगी कर ली गई।पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। दरअसल, सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोकनगर में रहने वाली शिक्षिका जया गौतम पति सिद्धांत गौतम के मोबाइल पर होटल मैनेजमेंट का स्टार रेटिंग देने के लिए दो दिन पहले एक मैसेज आया। जिसके एवाज में उन्हें रुपये मिलने का लालच दिया गया। कुछ…

Read More

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के…

Read More