Chhattisgarh Assembly Election 2023: भानुप्रतापपुर। यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ी घोषण की है। राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में फिर से हमारी सरकार बनी तो केजी से लेकर पीजी तक सरकारी स्कूलों में पढ़ाई मुफ्त कर दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने तेंदूपत्ता संग्रहकों को 4 हजार रुये प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी गारंटी: प्रत्येक तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को अनिवार्य बोनस देने के उद्देश्य से “राजीव गांधी तेंदूपत्ता संग्राहक न्याय योजना” आरंभ की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक संग्राहक परिवार को 4000 रु बोनस के रूप में प्रतिवर्ष प्राप्त होंगे।

