Good Morning Korba: यह खबर पढ़कर आप अपने दिन की योजना बना सकते हैं।
कोरबा। शहर में कई सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और सरकारी कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
कोरबा मौसम
पूर्वानुमान- अधिकतम – न्यूनतम
नौ फरवरी- 26-13
10 फरवरी- 28-13
सुबह आठ बजे से
मोबाइल मेडिकल वाहन द्वारा नगर पालिका परिषद दीपका व नगर पंचायत पाली के वार्ड में शिविर लगा स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
सुबह 10 बजे से
नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड 16 सामुदायिक भवन चारपारा कोहड़िया में शिविर लगाया जाएगा।
सुबह 10 बजे से
कोरबा बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित योनेक्स सनराइज 22 वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023-24 के विभिन्न मैच तीसरे दिन एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में खेले जाएंगे।
सुबह 10.30 बजे से
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने आवेदन फार्म भराए जाएंगे।
सुबह 11.30 बजे से
जिला कांग्रेस कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी।
सुबह 11 बजे से
जय बड़ादेव क्रिकेट प्रतियोगिता चाकाबुड़ा में क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।
दोपहर 2.30 बजे से
निगम के वार्ड छह गीतांजलि भवन के पीछे पुराना बस स्टैंड कोरबा में विकसित भारत संकल्प शिविर आयोजित किया जाएगा।
शाम चार बजे से
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शाम छह बजे से
छत्तीसगढ़ राइज़िंग आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने सियान सदन घंटाघर में स्वरांजली कार्यक्रम मेरी आवाज़ ही पहचान है, का आयोजन जाएगा।

