Author: Suraj Tandekar
Korba.सख्त कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने 4 टीआई , 2 एसआई और 5 एएसआई के प्रभार में फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक कोतवाली टीआई अभिनव कांत को बालको और नगर कोतवाल नितिन उपाध्याय को बनाया है। वही सिविल लाइन थाना प्रभारी किरण गुप्ता को लाइन हाजिर किया है। बता दें कि नव पदस्थ एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने विभागीय कामकाज में कसावट लाने के लिए शहर के चार थानेदारो को इधर से उधर किया है।जारी आदेश के मुताबिक बालको थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय को बालको से कोतवाली, अभिनव कान्त को कोतवाली से बालको और किरण गुप्ता…
रक्तदान अंगदान जागरूकता के संबंध में स्वयंसेवकों ने रखे विचार कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा की रेड रिबन क्लब इकाई के द्वारा प्रश्नोत्तरी तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर के संरक्षण में किया गया। उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन तथा छत्तीसगढ़ एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से प्रायोजित एचआईवी / एड्स, रक्तदान तथा अंगदान के संबंध में युवाओं को जागरूक करने का कार्य रेड रिबन क्लब के द्वारा किया जाता है। महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी वाय.के. तिवारी के नेतृत्व में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सन्नी राव जगताप ने प्रथम, घनश्याम शाह द्वितीय…
Chhattisgarh Education: छत्तीसगढ़ के कालेजों में प्रोफेसरों के पूरे पद खाली हैं ही प्राचार्यों के भी केवल 43 पद भरे हैं। 292 पद रिक्त हैं। कमोवेश यही स्थिति स्कूल शिक्षा की भी है। रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग में प्राचार्य, प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापको के कुल 3221 पद रिक्त हैं। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक , प्रधान पाठक प्राथमिक, व सहायक शिक्षकों के 54939 पद रिक्त है। आज विधानसभा में उच्च शिक्षा व स्कूल शिक्षा मंत्री का प्रभार सम्हाल रहें बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने सवाल पूछा कि प्रदेश…
रायपुर 16 फरवरी 2024। IPS मयंक श्रीवास्तव सहित 2006 बैच के तीन IPS अब आईजी प्रमोट हो गये हैं। राज्य सरकार ने तीन आईजी समेत, 9 डीआईजी का प्रमोशन आदेश जारी कर दिया है। जिन तीन IPS को आईजी प्रमोट किया गया है। उसमें जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आरएन दास और बीएस ध्रुव शामिल हैं। IPS दास एसआईबी और ध्रुव सीएएफ में पोस्टेड हैं।वहीं 2010 बैच के 9 आईपीएस डीआईजी प्रमोट हो गये हैं। जो 9 आईपीएस डीआईजी प्रमोट हुए हैं, उसमें अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार, गिरिजाशंकर जायसवाल, सुजीत कुमार, एमएल कोटवानी, एमआर अहिरे, अरविंद कुजूर, शंकरलाल बघेल और दुखूराम…
High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जिला सहकारी बैंक बिलासपुर में नई नियुक्ति आदेश जारी करने पर रोक लगा दी है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर द्वारा विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था जिसमें मोहम्मद इमरान खान द्वारा समिति प्रबंधक के पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात इमरान खान को समिति प्रबंधक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई थी। इमरान खान द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद एक शिकायत कमिश्नर बिलासपुर संभाग के समक्ष हुई की जिला सहकारी बैंक में हुई नियुक्तियों में धांधली हुई है, जिसके…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान पुलिसकर्मियों के वेतन-भत्तों का मामला उठा। कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने पूछा कि, पुलिसकर्मियों को वेतन- भत्ते और सुविधाओं को लेकर क्या किया गया। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए माना कि, पुलिसकर्मियों के वेतन और भत्ते कम हैं। श्री शर्मा ने कहा कि, आरक्षक से निरीक्षक को 12 महीने में 13 माह का वेतन दिया जाता है। किट भत्ता 8 हजार रुपये सालाना दिया जाता है। नक्सली क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को मूल वेतन का 20 प्रतिशत और 15 प्रतिशत हर महीने अतिरिक्त दिया जाता है। वेतन…
पृथक-पृथक रूप से चारों आरोपितों को धारा 365 में सात वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक हजार रूपये का अर्थदंड लगाया गया है। अपहरण कर फिरौती मांगने वाले चार युवकों को आजीवन कारावास कोरबा । ढाई वर्ष पहले एक युवक का अपहरण कर जर्जर मकान में बंद रख उसके साथ मारपीट की गई। बाद में युवक के स्वजनों से एक लाख रूपये की फिरौती मांगी गई। मामले में चार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने चारों आरोपितों को आजीवन कारावास सुनाने के साथ ही जुर्माना लगाया है। ग्राम बेलटिकरी बसाहट दीपका निवासी तेजप्रकाश यादव 22…
कोरबा,14फरवरी । कोरबा जिला अन्तर्गत मड़वारानी के समीप लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर बसे आदिवासी बाहुल्य गांव ठरकपुर की होनहार बहू अंजू कंवर का सिविल जज के पद पर चयन होने से समूचा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अंजू कंवर का ग्रामवासियों ने एक समारोह आयोजित कर नागरिक अभिनंदन किया। इस तरह की कठिन प्रतिस्पर्धा वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होते हैं लेकिन निर्धारित मापदण्डों को पूरा करने वाले कुछ गिने चुने ही सफल हो पाते हैं जिनमें से अंजू कंवर भी एक है। वास्तव में इस मुकाम को हासिल करने वाली अंजू की…
BH Series Number Plate: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब गाड़ियों के नंबर प्लेट पर सीजी के स्थान पर बीएच नजर आएगा। राज्य सरकार ने बीएच सीरिज के लिए आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि राज्य कैबिनेट की 31 जनवरी को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में भारत (बीएच) सीरीज के वाहन पंजीयन लागू कराए जाने का निर्णय लिया गया था। भारत सरकार द्वारा लागू बीएच सीरीज के तहत दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए एक बार में दो वर्ष का टेक्स जमा कराना होगा। बीएच सीरिज नए वाहनों के लिए जारी किया जाएगा। सरकार के इस…
Company
- About Us
- Term & Conditions
- Disclaimer
- Privacy Policy
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | ||||
| 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
| 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 |
| 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 |
| 25 | 26 | 27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
© 2026 The Bharat Times . Designed by Nimble Technology
