Author: Suraj Tandekar
रायपुर 16 फरवरी 2024। IPS मयंक श्रीवास्तव सहित 2006 बैच के तीन IPS अब आईजी प्रमोट हो गये हैं। राज्य सरकार ने तीन आईजी समेत, 9 डीआईजी का प्रमोशन आदेश जारी कर दिया है। जिन तीन IPS को आईजी प्रमोट किया गया है। उसमें जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आरएन दास और बीएस ध्रुव शामिल हैं। IPS दास एसआईबी और ध्रुव सीएएफ में पोस्टेड हैं।वहीं 2010 बैच के 9 आईपीएस डीआईजी प्रमोट हो गये हैं। जो 9 आईपीएस डीआईजी प्रमोट हुए हैं, उसमें अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार, गिरिजाशंकर जायसवाल, सुजीत कुमार, एमएल कोटवानी, एमआर अहिरे, अरविंद कुजूर, शंकरलाल बघेल और दुखूराम…
High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जिला सहकारी बैंक बिलासपुर में नई नियुक्ति आदेश जारी करने पर रोक लगा दी है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर द्वारा विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था जिसमें मोहम्मद इमरान खान द्वारा समिति प्रबंधक के पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात इमरान खान को समिति प्रबंधक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई थी। इमरान खान द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद एक शिकायत कमिश्नर बिलासपुर संभाग के समक्ष हुई की जिला सहकारी बैंक में हुई नियुक्तियों में धांधली हुई है, जिसके…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान पुलिसकर्मियों के वेतन-भत्तों का मामला उठा। कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने पूछा कि, पुलिसकर्मियों को वेतन- भत्ते और सुविधाओं को लेकर क्या किया गया। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए माना कि, पुलिसकर्मियों के वेतन और भत्ते कम हैं। श्री शर्मा ने कहा कि, आरक्षक से निरीक्षक को 12 महीने में 13 माह का वेतन दिया जाता है। किट भत्ता 8 हजार रुपये सालाना दिया जाता है। नक्सली क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को मूल वेतन का 20 प्रतिशत और 15 प्रतिशत हर महीने अतिरिक्त दिया जाता है। वेतन…
पृथक-पृथक रूप से चारों आरोपितों को धारा 365 में सात वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक हजार रूपये का अर्थदंड लगाया गया है। अपहरण कर फिरौती मांगने वाले चार युवकों को आजीवन कारावास कोरबा । ढाई वर्ष पहले एक युवक का अपहरण कर जर्जर मकान में बंद रख उसके साथ मारपीट की गई। बाद में युवक के स्वजनों से एक लाख रूपये की फिरौती मांगी गई। मामले में चार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने चारों आरोपितों को आजीवन कारावास सुनाने के साथ ही जुर्माना लगाया है। ग्राम बेलटिकरी बसाहट दीपका निवासी तेजप्रकाश यादव 22…
कोरबा,14फरवरी । कोरबा जिला अन्तर्गत मड़वारानी के समीप लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर बसे आदिवासी बाहुल्य गांव ठरकपुर की होनहार बहू अंजू कंवर का सिविल जज के पद पर चयन होने से समूचा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अंजू कंवर का ग्रामवासियों ने एक समारोह आयोजित कर नागरिक अभिनंदन किया। इस तरह की कठिन प्रतिस्पर्धा वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होते हैं लेकिन निर्धारित मापदण्डों को पूरा करने वाले कुछ गिने चुने ही सफल हो पाते हैं जिनमें से अंजू कंवर भी एक है। वास्तव में इस मुकाम को हासिल करने वाली अंजू की…
BH Series Number Plate: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब गाड़ियों के नंबर प्लेट पर सीजी के स्थान पर बीएच नजर आएगा। राज्य सरकार ने बीएच सीरिज के लिए आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि राज्य कैबिनेट की 31 जनवरी को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में भारत (बीएच) सीरीज के वाहन पंजीयन लागू कराए जाने का निर्णय लिया गया था। भारत सरकार द्वारा लागू बीएच सीरीज के तहत दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए एक बार में दो वर्ष का टेक्स जमा कराना होगा। बीएच सीरिज नए वाहनों के लिए जारी किया जाएगा। सरकार के इस…
जंगल के भीतर गर्मी के दौरान सूख जाने वाले जल स्त्रोतों में वर्ष भर पानी रहे, इसके लिए बोल्डर डेम का निर्माण किया जाएगा। कोरबा । गर्मी के दिनों में जंगल के जल स्त्रोत सूखने से हिरण, चीतल, बंदर, भालू सहित अन्य वन्य जीव भटक कर रहवासी क्षेत्र की ओर आते हैं। जहां हर साल कुत्तों के शिकार अथवा वाहनों के चपेट में आने के कारण इनकी मौत हो जाती है। इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए मड़वारानी पहाड़ सहित आसपस विभिन्न 12 स्थानों में सासरपीट यानी कृत्रिम पानी टैंक का निर्माण किया जाएगा। वन्य जीव संरक्षण मंद से…
भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 17 जनवरी से एक बार फिर उत्तर पश्चिमी हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता बढ़ने वाली है। इसका असर सिर्फ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर ही नहीं बल्कि मैदानी इलाकों में भी पड़ने वाला है… बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के राज्यों में दिन-रात का तापमान बढ़ना शुरू हुआ है। इन दिनों रात का तापमान 7 डिग्री से 12 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 4 दिनों में यह पारा और बढ़ेगा। हालांकि 17 फरवरी को एक बार फिर…
Chhattisgarh Teacher News: लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी करने कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। Chhattisgarh Teacher News: बिलासपुर। लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी करने कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर अवनीश शरण बिलासपुर जिले में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति से ही ऐसा संभव है। जिसके लिए उन्होंने लगातार अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्ती बरतने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी…
Company
- About Us
- Term & Conditions
- Disclaimer
- Privacy Policy
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ||||||
| 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
| 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 |
| 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 |
| 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | 29 |
| 30 | ||||||
© 2026 The Bharat Times . Designed by Nimble Technology
