Author: Suraj Tandekar
नई दिल्ली। दो नई कोयला खदानों ने जनवरी, 2024 में उत्पादन शुरू कर दिया है, जिससे कोयला उत्पादन करने वाली खदानों की संख्या 51 से बढ़कर 53 हो गई है। इन नई खदानों की संचयी पीआरसी कुल 7.5 मिलियन टन (एमटी) है। जानकारी के अनुसार 31 मार्च, 2023 तक उत्पादन करने वाली कैप्टिव/वाणिज्यिक खदानों की कुल संख्या 47 थी। वर्ष के दौरान छह और कोयला खदानों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। इन 53 खदानों में से, 33 खदानें कैप्टिव बिजली उपभोग के लिए हैं, 12 खदानें गैर-विनियमित क्षेत्र के कैप्टिव उपभोग के लिए हैं और आठ खदानें कोयले की…
एनटीपीसी के मजदूरों को गेट पास नहीं दिया गया, ऐसे में मजदूर काफी आक्रोश में हैं। मजदूरों का कहना है कि जब उन्हें काम से निकाला जाता है तो एनटीपीसी मौन रहता है। कोरबा में एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश एक बार फिर से फूट पड़ा है। गेट पास नहीं दिए जाने से मजदूरों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिस तरह से मजदूरों का हक मारा जा रहा है, उसे लेकर केसी जैन मार्ग पर श्रमिक नेता इकट्ठे हो गए हैं और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। श्रमिक नेताओं ने स्पष्ट रुप से…
शहर से प्रतिदिन उत्सर्जित होने वाले सीवरेज वाटर का ट्रीटमेंट कर उसे एनटीपीसी को उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। कोरबा । शहर से प्रतिदिन उत्सर्जित होने वाले सीवरेज वाटर का ट्रीटमेंट कर पुन: उपयोग करने के लिए सीवरेट ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ी। नगर निगम व एनटीपीसी प्रबंधन के मध्य इस प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू किया गया। इसकी कुल लागत 168.95 करोड रूपये होगी। नगर निगम के सभाकक्ष में हुए इस एमओयू के दौरान आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई के साथ ही एनटीपीसी के…
The Bharat Times 24 news 1 फरवरी । महासमुंद पुलिस ने जाली नोटों का विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 80 लाख रुपए के 500-500 वाली जाली नोट बरामद किया है।इन जाली नोटों को आरोपी सारंगढ़ से सरायपाली होते हुए रायपुर ले जा रहे थे। इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लिया गया है। आरोपी साडिय़ों की आड़ में वाहन के भीतर नकली नोटों को छिपाकर ले जा रहा था। सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है।आज दोपहर पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा,…
रायपुर, 31 जनवरी 2024/ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 11 फरवरी 2024 (रविवार) को दो सत्रों में 28 जिलों में आयोजित की जाएगी। इन जिलों में अम्बिकापुर, बैकुण्ठपुर (कोरिया), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, दन्तेवाड़ा, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम (कवर्धा), कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बलरामपुर, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोण्डागांव, बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा, बालोद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं मुंगेली के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के लिए जारी की गई समय सारिणी के अनुसार यह परीक्षा 11 फरवरी को पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक…
एशिया के सबसे बड़े कोयले की खदान गेवरा खदान में बुधवार की सुबह एक और हादसा हो गया, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों के भीड़ जमा हो गई। वहीं, दीपका थाना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्रवाई शुरू की। मिली जानकारी कर अनुसार, गेवरा खदान में नियोजित कम्पनी रूंगटा में ट्रक चालक हीरा प्रसाद निवासी चांपा जांजगीर जिला, वर्तमान में छुराकछार में…
किसान मेले में सर्वाधिक दुकानदार स्थानीय न होकर बाहरी ही होते हैं और स्थानीय जरूरतमंद दुकानदार इधर- उधर भटकते हैं। कटघोरा । कटघोरा का प्रसिद्ध किसान मेला प्रारंभ हो चुका है। नगर पालिका द्वारा दुकान आबंटन को लेकर आवेदन भी लिया गया था, बावजूद दुकान आबंटन को लेकर भारी गहमागहमी का माहौल है। कटघोरा व आसपास के व्यापारियों को दुकान लगाने प्राथमिकता के आधार पर नगर पालिका द्वारा दुकान आबंटित की जाती है, लेकिन कुछ दुकानदार अपने आबंटित दुकानों को दूसरे दुकानदारों को बेच देते है और जरूरतमंद दुकानदार इससे वंचित रह जाते हैं। मेला शुरू होने के बाद भी…
घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। वहीं दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। कोरबा । लेमरू मार्ग में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब दस फीट नीचे खाई में जा गिरी। घटना में बाइक सवार दो बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोपहिया चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह काफी देर तक मौके पर पड़ा रहा। यह घटना मंगलवार देर शाम की है। लेमरू थानांतर्गत ग्राम देवपहरी में रहने वाला बंटी मिश्रा (36) गांव के ही पुसऊ राम…
सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों ने भारी फायरिंग के अलावा 100 से ज्यादा बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) दागे थे। चार घंटे तक चली मुठभेड़ में करीब चार सौ नक्सली शामिल थे। नक्सलियों की रणनीति थी कि सुरक्षा बलों की टीम को चारों तरफ से घेर कर उन पर फायरिंग की जाए… छत्तीसगढ़ में मंगलवार को सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई थी। इसमें सीआरपीएफ के तीन जवानों की शहादत हुई है, जबकि 15 जवान और अधिकारी घायल हुए हैं। खास बात है कि…
समूह से जुड़ी चंद्रकला तंवर, रूपवती वाकरे व लीलावती मरावी शिकायत लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची थी। कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित योजनाओं का विवादों के पुराना नाता रहा है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के पांच महिला समूह के सदस्यों ने कटघोरा के ब्लाक परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल पर 15 लाख रूपये रिश्वत लेकर रेडी टू ईट में काम नहीं देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में करते हुए महिलाओं ने राशि वापस कराने व अधिकारी पर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। महिला बाल विकास विभाग में रेडी टू इट बनाने के…
Company
- About Us
- Term & Conditions
- Disclaimer
- Privacy Policy
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ||||||
| 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
| 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 |
| 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 |
| 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | 29 |
| 30 | ||||||
© 2026 The Bharat Times . Designed by Nimble Technology
