Author: Suraj Tandekar
Korba News : क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि बिजली के खंभे काट कर चोरी करने लगे हैं। पिछले दिनों ग्रामीण क्षेत्र से चोरों ने सात बिजली के खंभे काट कर पिकअप में भर कबाड़ी के पास जाकर बेच दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक समेत चार आरोपितों को पकड़ा। कोरबा क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि बिजली के खंभे काट कर चोरी करने लगे हैं। पिछले दिनों ग्रामीण क्षेत्र से चोरों ने सात बिजली के खंभे काट कर पिकअप में भर कबाड़ी के पास जाकर बेच…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की लगभग 40 कंपनियां पहुंच रही हैं। इस बड़े ऑपरेशन के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले हर इलाके तक सुरक्षा बलों की पहुंच होगी। पिछले दिनों में सुकमा के ऐसे इलाके, जिनकी पहचान नक्सलियों के बटालियन मुख्यालय के तौर पर होती रही है, वहां पर सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने कैंप स्थापित कर लिया है। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने नया कैंप सुकमा बीजापुर जिले की सीमा पर दुलेड़ व मेटागुड़ा के बीच में स्थापित किया गया है। इस साल नक्सल प्रभावित इलाकों में करीब 44 नए सिक्योरिटी कैंप स्थापित होंगे।केंद्रीय गृह…
सर्वमंगला नगर दुरपा वार्ड नं 54 में निकली भव्य शोभायात्रा अयोध्या में 500 वर्षो बाद भव्य राममंदिर और भगवान श्री राम जी विराजमान हो रहा है जिसकी खुशी पूरे देश में नगर कीर्तन, शोभायात्रा, रामायण पाठ, विभिन्न जैसे कार्यक्रम करके खुशी मना रहे हैं ।ठीक उसी प्रकार सर्वमंगला नगर वार्ड नं 54 में 21/01/2024 को पूरे नगर में भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाला गया। पूरे सर्वमंगला में भगवा ध्वज, तोरण और विशेष लाइटिंग से सजाया गया।इस कार्यक्रम में नगर के सभी राम भक्तो, सभी बुजुर्गो, सभी समाज के सदस्यों, नगर में स्थित सभी विद्यालयों के बच्चो द्वारा बढ़ चढ़ कर सहयोग…
कंपाउंडर समेत वारदात में संलिप्त चार आरोपित गिरफतारहत्या को हार्ट अटैक का रूप देने की थी योजना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत के मामले का राजफाश पुलिस ने किया है। महिला ने एक कंपाउंडर दोस्त और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। कंपाउंडर ने बेहोशी के छह से अधिक इंजेक्शन उसके पेट मे लगाए थे। प्रकरण में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बेहोशी के छह इंजेक्शन लगवाकर कर महिला ने कराई पति की हत्याधरमजयगढ़ कालोनी निवासी 33 वर्षीय राजेश विश्वास का शव उसके घर…
कोरबा।एक महिला की लाश घर पर किचन में जली हुई हालत में मिली।इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ये घटना इलाके में आग की तरह फैल गई।देखते ही देखते ग्रमीणो की भीड़ एकत्रित हो गयी जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई जहाँ पुलिस मामले को संदिग्ध मान जांच कार्यवाही में जुट गई है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही।है।ये पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा की है 45 वर्षीय बृज कुंवर की लाश उसके ही घर के किचन में मिली है।महिला जली हुई हालात में मिली है शरीर का अधिकांश हिस्सा जल…
शासन के मंशा के अनुरूप उनके रहवास स्थल में ही जीवन स्तर में परिवर्तन लाने की कवायद की दिशा में घर को रोशन करने की योजना भी शामिल है। कोरबा। पहाड़ों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा, बिरहोर व पंडो के घर रोशनी से जगमग होंगे। 23 बसाहटों के 219 घरों को क्रेडा के माध्यम से विद्युतीकरण होगी। प्रत्येक घरों में 50 हजार की लागत से 300 वाट का सौर पैनल लगाया जाएगा। दुर्गम स्थल होने की वजह से यहां बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है। न जाने कितने वर्षों से इस समुदाय के लोग अंधेरे में रह…
रथ एक कुंतल मीठे बेर लेकर शबरी के धाम शिवरीनारायण से अयोध्या के लिए रवाना हुआ प्रभु श्रीराम ने वनवास के दौरान शिवरीनारायण में माता शबरी के जूठे बेर खाए थे। इसी कारण इस जगह का नाम शबरी धाम से शिवरीनारायण का नाम पड़ा। 22 जनवरी को अयोध्या में बड़े धूमधाम से भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है । जिसके लिए पूरे देश में धूमधाम से तैयारी चल रही है ।इसके लिए छत्तीसगढ़ के यदुवंशियों ने अनूप यादव ,मनोज के नेतृत्व में एक स्पेशल रथ के माध्यम से एक कुंतल मीठे बेर लेकर शबरी के धाम शिवरीनारायण…
हसदेव बांगो डुबान क्षेत्र गोल्डन माहसीर मछली जिसे साफ पानी का शेर कहा जाता है उसकी मौजूदगी पूर्व में पाई गई है। देशभर में इस मछली की प्रजाति को बचाने की दिशा पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। कोरबा के हसदेव नदी के बांगो डूबान क्षेत्र में साफ पानी का शेर कहे जाने वाले महाशीर मछली की तलाश उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए इंग्लैंड से वैज्ञानिक पहुंचे हैं। उनके द्वारा बांगो डूबान क्षेत्र के बुका, गोल्डन आइलैंड व उसके आसपास क्षेत्र में पानी में महासीर मछली की तलाश की जा रही हैं. ताकि इसके संरक्षण की दिशा पर…
20 वर्षीय असीमा बड़ा की चार साल पहले परिजनों ने लेमरू थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोरबा एसपी के निर्देश पर गुम मामले के निराकरण के दौरान मामले का खुलासा हुआ।आरोपी 29 वर्षीय अनसेलम ने घटना को अंजाम दिया था। 20 वर्षीय असीमा बड़ा की चार साल पहले परिजनों ने लेमरू थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोरबा एसपी के निर्देश पर गुम मामले के निराकरण के दौरान मामले का खुलासा हुआ।आरोपी 29 वर्षीय अनसेलम ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के निशांतदेही पर पुलिस ने जंगल से नर कंकाल जप्त किया है। कोरबा की लेमरु पुलिस ने…
इस अवसर पर हरित माइनिंग पर अनेकों उदाहरण के माध्यम से कार्यशैली व कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए बहुत से उपायों को साझा किया गया कोरबा, 19 जनवरी। एसईसीएल कोरबा क्षेत्र (SECL Korba Area) द्वारा एसआरसी क्लब में ’हरित माइनिंग’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ।कार्यशाला में मुख्य प्रबंधक (खनन) एसईसीएल, बिलासपुर द्वारा विकसित भारत अभियान के तहत हरित माइनिंग के माध्यम से खनन क्षेत्र में अपनी सहभागिता व योगदान देने हेतु सभा को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर हरित माइनिंग पर अनेकों उदाहरण के माध्यम से कार्यशैली व कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए बहुत…
Company
- About Us
- Term & Conditions
- Disclaimer
- Privacy Policy
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | ||||
| 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
| 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 |
| 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 |
| 25 | 26 | 27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
© 2026 The Bharat Times . Designed by Nimble Technology
